नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, एमिनो अम्ल और खनिज पाए जाते हैं | इसी वजह से दूध बॉडी को एनर्जी और हड्डियों को मजबूती देता है | तभी ज्यादातर लोग दूध को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं और इसको पीने के लिए दूध को कम से कम एक बार तो उबालते ही हैं | लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूध को दिन में तीन-चार बार तक उबलने रखते हैं | उनको लगता है कि दूध को बार-बार उबालने से मलाई अच्छी पड़ती है और दूध में गाढ़ापन आता है | पर आपको बता दें कि दूध को कई बार उबालने से वो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता है |
बार-बार दूध उबालने के नुकसान
दूध को बार-बार उबालने से दूध सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता है | ऐसा इसलिए है क्योंकि दूध को बार-बार उबालने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं | जिसके चलते दूध में मौजूद जरूरी विटामिन, प्रोटीन, एमिनो अम्ल और खनिज का सेहत पर कोई फायदा नहीं होता है | इसलिए जो दूध आप सेहत को बेहतर बनाने के लिए पीते हैं वो दूध आपको फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है |
इस तरीके से उबालें दूध
दूध में मौजूद पोषक तत्व नष्ट न हों और दूध पीने का फायदा भी आपकी सेहत को मिल सके | इसके लिए आप दूध को उबालने के लिए यहां बताये जा रहे तरीके को अपना सकते हैं | सबसे पहले दूध को किसी बर्तन में निकालकर गैस पर फुल आंच पर रखे | इसके बाद दूध को उबालते समय लगातार इसे चम्मच से हिलाते रहें | जैसे ही दूध में एक उबाल आए तो तुरंत गैस को बंद कर दें | इस तरह से दूध में मौजूद पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं |
इन बातों का भी रखें ख्याल
जब भी आप दूध पियें तो उसके पहले या बाद में खाना कम मात्रा में ही खाएं. ऐसा करने से आपको दूध को डाइजेस्ट करने में दिक्कत नहीं होगी |
इस बात का ध्यान रखें कि बैंगन या प्याज खाने के बाद कभी दूध न पियें. इससे आपको रिएक्शन होने के खतरा बना रहता है |
खट्टे फलों को खाने के पहले या बाद में कभी भी दूध का सेवन न करें |
केले और दूध का सेवन कभी साथ में न करें, इससे शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं जिनकी वजह से साइनस, सर्दी-खांसी और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है |