मुंबई | न्यूज़ डेस्क | लंदन के 24 वर्षीय हैदर मलिक मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाले हैं | मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी से बैंकिंग और फाइनेंस में फर्स्ट डिविजन पाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी | इंटरव्यू देने के बाद भी मायूसी मिलती थी | हाल ही में उन्होंने लंदन के रेलवे स्टेशन पर पॉप-अप स्टैंड एड दिया | उन्होंने एक साइन बोर्ड में अपनी सीवी की डिटेल शेयर की | साथ ही अपने लिंक्डइन और सीवी का क्यूआर कोड भी शेयर किया |
ब्रिटेन के लंदन में कोरोना महामारी के दौरान एक शख्स ने जॉब तलाशने का ऐसा तरीका खोजा कि सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हो रही है | लगातार इंटरव्यू देने के बाद जब शख्स को नौकरी नहीं मिली, तो इस शख्स ने रेलवे स्टेशन पर अपने रेज्यूमे का पॉप-अप स्टैंड लगा दिया | ऐसा करने के कुछ घंटों में ही उसे नौकरी का ऑफर आ गया |
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के 24 वर्षीय हैदर मलिक मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाले हैं | मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी से बैंकिंग और फाइनेंस में फर्स्ट डिविजन पाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी | इंटरव्यू देने के बाद भी मायूसी मिलती थी | हाल ही में उन्होंने लंदन के रेलवे स्टेशन पर पॉप-अप स्टैंड एड दिया | उन्होंने एक साइन बोर्ड में अपनी सीवी की डिटेल शेयर की | साथ ही अपने लिंक्डइन और सीवी का क्यूआर कोड भी शेयर किया |
फिलहाल के लिए कैब चलाने का काम कर रहे हैदर बताते हैं, ‘इसका आइडिया मुझे मेरे पिता ने दिया था | पहले तो मुझे कुछ घबराहट महसूस हुआ, क्योंकि मैं खाली हाथ खड़ा था | मेरे बैग में सीवी की कॉपी थी | मैंने उसे निकाल लिया और वहां से गुजरने वाले लोगों को सिर्फ हंसकर गुड मॉर्निंग विश करने लगा | इस बीच कुछ लोगों ने मुझे स्माइल पास किया | कुछ ने अपना कार्ड दिया | किसी ने मेरी फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर डाल दिया |
फोटो वायरल होने के बाद हैदर मलिक को नौकरी के कॉल आने लगे | वह बताते हैं, ‘मुझे एक विभाग के डायरेक्टर की मैसेज आया | इसमें लिखा था- 10:30 बजे इंटरव्यू के लिए आना है | एड्रेस भी लिखा था | मैं वहां पहुंच गया | दूसरे राउंड के इंटरव्यू के बाद मेरी नौकरी लग गई |