November 26, 2021

Join With Us


कोयला खदान में बड़ा हादसा, 52 लोगों की मौत : जानें पूरी रिपोर्ट




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | रूस के केमेरोवो क्षेत्र में गुरुवार को एक कोयला खदान में हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि कोयला खदान में धुएं से छह बचावकर्मियों सहित कुल 52 लोगों की मौत हो गई | देश में पिछले पांच साल में सबसे खतरनाक खदान दुर्घटना थी | शुरूआती आंकड़ों के अनुसार लिस्टव्यजनाया खदान में कोई भी जिंदा नहीं बचा था | अभी अधिकतर शव नीचे दबे हुए हैं | तापमान और मीथेन गैस का प्रभाव कम होने पर शवों को ऊपर लाने की कोशिश की जाएगी |

हालांकि पहले यह बताया गया था 250 मीटर की गहराई पर कोयले के आग और धूएं से 11 खनिकों की ही मौत हुई है | स्थानीय प्रशासन के अनुसार 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है | हादसे के समय 285 लोग खदान में भूमिगत थे | इनमें से अधिकतर को बाहर निकाल दिया गया है | रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की | केमेरोवो रिजन ने शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के शोक की घोषणा की है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE