November 25, 2021

Join With Us


मॉडल ने बयां किया पार्टी का सच : घंटों बिना कपड़ों के खड़ी रही, हर तरफ चल रहा था सेक्स




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एक अमेरिकी मॉडल ने प्लेबॉय मेंशन में होने वालीं हैलोवीन पार्टियों का सच उजागर किया है| मॉडल का कहना है कि एक पार्टी में उसे कई घंटों तक बिना कपड़ों के रहना पड़ा था और वहां मौजूद हर कपल खुलेआम इंटिमेट रिलेशन बना रहा था| हालांकि, मॉडल का यह भी कहना है कि जो कुछ भी उस पार्टी में हुआ वो उसकी मर्जी से हुआ| क्योंकि वो प्लेबॉय फाउंडर के प्रस्ताव को मना नहीं कर सकी थी|

‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, 32 वर्षीय जेना बेंटले को उनके बॉयफ्रेंड ने प्लेबॉय फाउंडर ह्यू हेफनर से उनकी पार्टी में मिलवाया था| यह बात तब की है जब जेना की उम्र महज 18 साल थी| मॉडल ने कहा, ‘जब हम पार्टी में पहुंचे तो हेफनर ने मुझसे कहा कि क्या मैं अपनी बॉडी पर पेंट करवाना चाहूंगी? इस पर मैंने हां कर दी| इसके बाद मुझे कम से कम चार घंटे तक न्यूड रहना पड़ा. पेंट होने के बाद कपड़े पहनने का कोई मतलब नहीं था’|

जेना बेंटले ने बताया कि उस पार्टी में कई सेलिब्रेटी भी मौजूद थे, जो खुलेआम सेक्स कर रहे थे| पार्टी में मौजूद हर शख्स अपने आप में खोया हुआ था| उन्होंने कहा, ‘पार्टी में नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक कई जाने पहचाने लोग मौजूद थे, लेकिन मैं किसी का नाम नहीं बता सकती| मैंने भी वहां खूब मजे किये. सच कहूं तो इस पार्टी में ही मुझे पता चला कि मुझे महिलाएं भी पसंद हैं’|

अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए पहचानी जाने वालीं जेना ने पार्टी के अनुभव बयां करते हुए बताया, ‘मेरे शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था| पेंट कॉस्ट्यूम इतनी बारीकी से बनी थी कि उसमें छोटे-छोटे जेवर भी डिजाइन किए गए थे|

मैं चिंता में थी कि यदि पसीने की वजह से पेंट हट गया तो क्या होगा, लेकिन सब एकदम पर्फेक्ट था’| मॉडल ने बताया कि उस पार्टी में सबके कपड़े अलग थे और सभी खुलेआम सेक्स कर रहे थे. किसी को किसी से कोई शर्म नहीं थी|

जेना ने आगे कहा कि मैं किसी का नाम नहीं ले सकती| ये बहुत गंदा काम होगा, लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि उस पार्टी में मशहूर संगीतकार, राजनेता और कई दूसरे सेलेब्रिटीज मौजूद थे|

उन्होंने कहा, ‘वो रात मेरे लिए खास थी, क्योंकि उसी रात ये अहसास हुआ कि मैं लड़कियों की ओर आकर्षित होती हूं| हालांकि, मैंने अपने घर पर किसी को इस बारे में नहीं बताया क्योंकि मैं कन्फ्यूज थी|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE