November 25, 2021

Join With Us


चांसलर एंजेला मर्केल का युग खत्म : जर्मनी में नई सरकार बनाने के लिए तीन दलों के बीच समझौता




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ओलाफ शॉल्त्स ने बुधवार को कहा कि नई सरकार बनाने के लिए तीन दलों के बीच समझौता हो गया है और इसके साथ ही लंबे समय से चांसलर रहीं एंजेला मर्केल का युग खत्म हो जाएगा | शॉल्त्स ने कहा कि नई सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी |

उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे और युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगी | उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीनों पार्टियों के सदस्य अगले 10 दिनों में समझौते पर अपनी सहमति दे देंगे |

सरकार में शामिल होने वाली तीनों पार्टियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद छह दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में ओलाफ शॉल्त्स को चांसलर के रूप में चुन लेगी | उससे पहले समझौते को तीनों दलों के सदस्यों से अनुमोदन की आवश्यकता होगी |

वित्त मंत्री शॉल्त्स लेंगें मर्केल की जगह
इससे पहले कहा गया था कि अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे तीनों दल बुधवार को गठबंधन समझौते को अंतिम रूप दे देंगे | इसके साथ ही लंबे समय से देश पर शासन कर रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का दौर खत्म हो जाएगा और मौजूदा वित्त मंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ओलाफ शॉल्त्स आने वाले दिनों में उनका स्थान ले सकते हैं |

मर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए होड़ में नहीं थीं | गठबंधन के लिए समझौते की खबर ऐस समय आई जब मर्केल ने संभवतः अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, वित्त मंत्री शॉल्त्स ने 67 वर्षीय मर्केल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जो 2005 से जर्मनी का नेतृत्व कर रही हैं |

https://vcannews.com/20720/

राष्ट्रीय चुनाव में 26 सितंबर को मामूली जीत के बाद से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रही है | पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि समझौते का ब्योरा बुधवार दोपहर बाद पेश किया जाएगा | अभी तक देश की किसी राष्ट्रीय सरकार में त्रिपक्षीय गठबंधन को नहीं आजमाया गया है | अगर तीनों दलों के सदस्य समझौते को अंतिम रूप देते हैं तो यह देश की पारंपरिक बड़ी पार्टियों के मौजूदा महागठबंधन की जगह लेगा | सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी मर्केल सरकार में जूनियर सहयोगी रही है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE