November 24, 2021

Join With Us


युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट : दिन दहाड़े मर्डर से दहशत




बिजनौर | न्यूज़ डेस्क | घटना की पुष्टि करते हुए नवलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एक युवती की मौत की सूचना मिली है | इससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है | युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है | अभी तक युवती की पहचान नहीं हुई है | घटना के पीछे किसका हाथ है इसकी जांच हम लोग कर रहे हैं |

बेखौफ अपराधी लागातर घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं | इसी क्रम में एक बार अपराधियों ने नौबतपुर में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है | हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई | पूरी घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के डीहरा शेखपुरा के बांध पर की है |

बताया जा रहा है कि यहां बेखौफ अपराधियों ने पहले से घात लगा कर हमला किया और युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया | बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फ़रार हो गए | जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने युवती को तीन गोलियां मारी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई | युवती की पहचान नहीं हो पाई है |

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 मृत खोखा बरामद किया | फिलहाल मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है | स्थानीय लोगों एवं पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह मामला ऑनर किलिंग तो नहीं | साथ ही यह भी आशंका जताई जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने युवती की गोली मारकर हत्या की है | हालांकि अभी मामला संदिग्ध है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE