November 12, 2021

Join With Us


कोरोना की उत्पति पर प्रोपगेंडा फैला रहा चीन : कभी अमेरिका तो कभी ब्राजील पर लगा रहा आरोप




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | चीन कोरोना वायरस की उत्पति को छिपाने के हर तरह के तरीके आजमा रहा है। चीन नेताओं के बयान, सरकारी मीडिया, सोशल मीडिया आदि के जरिए कई कांस्पीरेसी थ्योरी गढ़कर कोविड-19 की उत्पति के सवालों से बचने के लिए हर तरह के प्रोपगेंडा तकनीकों का सहारा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड की उत्पति से दूर भागने के लिए चीन ने रैप गानों तक का सहारा लिया है।

नई कहानियों में अमेरिकी झींगा मछलियों को कोविड के लिए दोषी ठहराया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बोस्टन लॉबस्टर का एक 55 बक्से वाले कार्गो जो 11 नवंबर 2019 को शंघाई में उतरा था, उसे कोविड की उत्पति के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। दी एचके पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सीना नाम के न्यूज पोर्टल ने बताया है कि अमेरिकी सीफूड उत्पादों की कोल्ड चेन में कोरोना वायरस का पता लगाया जा सकता है।

चीन वुहान लैब से कोविड के लीक होने की ख़बरों का खंडन करता रहा है। अमेरिकी झींगा मछलियों को दोष देने से पहले चीनी अधिकारियों ने नवंबर 2020 में ने दावा किया था कि सऊदी अरब से आयातित झींगा में कोरोना वायरस पाया गया था। इससे भी चीन ने ब्राजील से बीफ के आयात पर यह कहकर रोक लगा दी थी कि भेजे गये बीफ में एक्टिव कोरोना वायरस पाया गया है। बीजिंग ने अमेरिका सेना को कोविड के लिए जिम्मेदार बताया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा था कि वुहान महामारी के पीछे अमेरिकी सेना हो सकती है। पारदर्शी रहें। अपना डेटा पब्लिक करें। अमेरिका को सफाई देनी चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के एक और प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम को मैरीलैंड के फोर्ट डेट्रिक में बायोलॉजिकल लैब के निरीक्षण की इजाजत मांगी थी।

एक्सपर्ट्स इसे चीन का अमेरिका को उलझाने के तरीके की तरह से देखते हैं। दुनिया की अधिकतर आबादी मानती है कि कोरोना वायरस का मूल वुहान था। कई रिपोर्ट्स में भी शक की सूई वुहान की ओर जाती दिखी है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE