मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अफ्रीका के आइवरी कोस्ट में एक रिजॉर्ट दुनियाभर में काफी फेमस है | समुद्र तट पर बना ये रिजॉर्ट यूं तो दिखने में आम सा लगता है मगर जब लोगों को पता चलता है कि ये किस चीज से बना है तो हर कोई दंग हो जाता है | अबिदजान शहर में स्थित तैरता द्वीप रिजॉर्ट 8 लाख से भी ज्यादा प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक के कचरे पर तैर रहा है | ये रिजॉर्ट अपने में ही एक आइलैंड है | जाने इस आइलैंड रिजॉर्ट की खास बातें |
दुनिया में कई ऐसे होटल और रिजॉर्ट हैं जो अपनी सुंदरता के कारण बहुत फेमस हैं | इन होटलों की खूबसूरती देखकर लोग दंग हो जाते हैं | कई बार तो इन होटलों को कीमती सामानों से बनवाया जाता है जिसे दूसरे देशों से खास होटल के लिए ही मंगवाया जाता है | मगर आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी इटालियन मार्बल या करोड़ों के निवेश से नहीं बना है | बल्कि ये होटल प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक के कचरों से बना है |
अफ्रीका के आइवरी कोस्ट में एक रिजॉर्ट दुनियाभर में काफी फेमस है | समुद्र तट पर बना ये रिजॉर्ट यूं तो दिखने में आम सा लगता है मगर जब लोगों को पता चलता है कि ये किस चीज से बना है तो हर कोई दंग हो जाता है | अबिदजान शहर में स्थित तैरता द्वीप रिजॉर्ट 8 लाख से भी ज्यादा प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक के कचरे पर तैर रहा है ये रिजॉर्ट अपने में ही एक आइलैंड है जिसे प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल कर के बनाया गया है और प्लास्टिक बोतलों पर ही ये पानी के ऊपर तैर रहा है |
200 टन के करीब है आइलैंड का वजन
फ्रेंच बिजनेसमैन एरिक बेकर को ये आइडिया तब आया जब उन्होंने शहर के इस तट पर प्लास्टिक की गंदगी देखी | वो इसे साफ भी करना चाहते थे और इसका सही इस्तेमाल करना चाहते थे | इस आइलैंड रिजॉर्ट का कुल वजन 200 टन के करीब है और इसे तट के पास छिछले पानी पर बनाया गया है जिससे कि ये पानी पर ही टिक सके | आइलैंड पर एक होटल है जिसमें कमरे हैं, एक रेस्टोरेंट है, कराओके बार है और दो स्विमिंग पूल हैं |
रिजॉर्ट पर रुकने का सस्ता है किराया
आपको बता दें कि आइलैंड पर एक रात रुकने का किराया अन्य रिजॉर्ट की तुलना में काफी कम है | यहां एक रात के लिए 7 हजार रुपये तक देने पड़ते हैं | अगर कोई दिन में ही रिजॉर्ट आना चाहता है तो उसे 1800 रुपये तक देने पड़ते हैं | इस रिजॉर्ट पर एक हफ्ते में 100 से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं |
इनमें से लोकल लोग ही नहीं, दूसरे देशों से आए पर्यटक भी होते हैं | रिजॉर्ट पर सोलर पावर से बिजली मिलती है और शहर के नजदीक होने के कराण साफ पानी की भी सप्लाई होती है | ये पूरा आइलैंड इको-फ्रेंडली है | मगर बेकर चाहते हैं कि पर्यटक जो कचरा रिजॉर्ट में छोड़कर जाते हैं उसे भी आधुनिक तकनीकों के सहारे कंपोस्ट में बदल दिया जाए जो आइलैंड के पौधों के लिए खाद की तरह इस्तेमाल होगा |