November 07, 2021

Join With Us


सूरज से निकल रहीं भयानक लपटें : क्या धरती पर मंडरा रहा तबाही का खतरा, जानिए




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | सूरज से लगातार भयानक लपटें उठ रही हैं और वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इनमें से कई सीधे धरती की तरफ आ रही हैं| एक नवंबर से लेकर अब तक सूरज में तीन बार भयानक विस्‍फोट हो चुका है|

सूरज में 3 बार भारी विस्‍फोट
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन सौर लपटों के उठने से पावर ग्रिड और धरती की कक्षा में चक्‍कर काट रहे उपग्रहों को नुकसान हो सकता है| अब तक सूरज में 3 बार भारी विस्‍फोट हो चुका है. इसे कोरोनल मास इजेक्शन कहा जाता है| धरती के पास अंतरिक्ष का मौसम कोरोनल मास इजेक्शन के कारण तय होता है| ये सूरज पर होने वाले विस्फोटों से पैदा मैग्नेटाइज्ड प्लाज्मा होता है, जो अंतरिक्ष में ट्रैवल करते हुए धरती की ओर आता है|

स्‍पेस डॉट कॉम की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि सूरज से लगातार सौर लपटें निकल रही हैं| इनमें कई लपटें सीधे धरती की ओर आ रही हैं|

पिछले दिनों नासा ने सौर तूफान को लेकर चेतावनी दी थी| कोरोनल मास इजेक्शन की वजह से अंतरिक्ष में गैस का गुबार और चुंबकीय क्षेत्र पैदा होता है| अब तक AR2887, AR2891 विस्‍फोट हो चुका है. वहीं तीसरा विस्‍फोट भी पिछले दिनों ही हुआ है|

कोरोनल मास इजेक्शन कम या ज्‍यादा तीनों ही बार धरती की ओर आया है| अमेरिका के अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान सेंटर ने बताया कि सूरज से उठने वाले इन तूफानों की वजह से पावर ग्रिड में दिक्‍कत आ सकती है ओर सैटेलाइट के परिक्रमा पथ में परेशानी आ सकती है| इस सौर तूफान की वजह से न्‍यूयॉर्क, वॉशिंगटन और अन्‍य राज्‍यों में अंतरिक्ष में नॉर्दर्न लाइट्स नजर आ सकती हैं|





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE