November 07, 2021

Join With Us


चाणक्य निति : ऐसी स्त्री बदल देती है व्यक्ति का भाग्य, पढ़ें आज की चाणक्य नीति




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महाना ज्ञानी और विद्वानों में शामिल हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति में स्त्री के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

एक स्त्री का व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता है। चाहे वो मां के रूप में हो, बहन के रूप में हो, एक मित्र के रूप में हो या पत्नी के रूप में। आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री व्यक्ति का भाग्य भी बदल सकती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जानते हैं कैसी स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल सकती है…

आचार्य चाणक्य के अनुसार धार्मिक विचारों वाली स्त्री व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जिस घर में नित्य नियम पूजा- पाठ होती है, वहां पर भगवान का वास होता है। ऐसे घरों में किसी भी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं।

जो स्त्री संतोष रखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार संतोष रखने वाली स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल सकती है। ऐसी स्त्री हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देती हैं।
धैर्यवान स्त्री

धैर्य रखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार धैर्यवान स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। जीवन में धैर्य का होना बहुत जरूरी है।

जो स्त्री क्रोध न करें

क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री क्रोध न करें वो किसी भी व्यक्ति का भाग्य बदल सकती है। जिस घर में क्रोध करने वाले लोग नहीं होते हैं वहां पर भगवान का वास होता है। जहां भगवान का वास होता है, वहां पर किसी भी तरह की समस्याएं नहीं आ सकती हैं।

मधुर वचन बोलने वाली स्त्री

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा मधुर वचन बोलने चाहिए। मधुर वचन बोलने वाली स्त्री व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। ऐसी स्त्री के घर का माहौला हमेशा सुखमय रहता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE