November 06, 2021

Join With Us


140 करोड़ की लागत के 3 और अंडरपास : जानिए कहां बन रहे




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | नोएडा अथॉरिटी की योजना के मुताबिक ,सेक्टर-142 एडवंट के पास, झट्टा और कोंडली बांगर के पास अंडरपास का काम चल रहा है | अभी तक एक ओर से दूसरी तरफ जाने के लिए या तो लंबा चक्कर लगाना होता था या फिर जो अंडरपास पहले से बने हैं |

उनका इस्तेमाल करना होता था, लेकिन वहां ज़्यादातर लंबा जाम लगा रहता है | हाल ही में सेक्टर-71 का अंडरपास जनता के लिए खोला गया है | यह अंडरपास नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ेगा | साथ ही दिल्ली-एनसीआर से हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने वालों को भी इससे राहत मिलेगी |

ट्रैफिक जाम की परेशानी नोएडा वालों के लिए अब एक ख्वाब बनने जा रही है | सेक्टर-71 अंडरपास खुलने के बाद अब दिसम्बर तक 3 और अंडरपास के शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है | इससे सिर्फ नोएडा ही नहीं दिल्ली-एनसीआर को फायदा मिलेगा |

140 करोड़ की लागत से बन रहे तीनों अंडरपास का काम 75 से 80 फीसद तक पूरा हो चुका है | नोएडा अथॉरिटी पहली बार पुशिंग तकनीक से अंडरपास तैयार करा रही है | अंडरपास बनने से आसपास के सेक्टर, गांव और मेट्रो ट्रेन के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा |

सेक्टर-142 में 60 मीटर लम्बा बन रहा है अंडरपास

जानकारों के मुताबिक सेक्टर-142 में एडवंट इमारत के पास का अंडरपास का काम सबसे पहले शुरू हुआ था | यहां अंडरपास की लागत करीब 47 करोड़ रुपये आ रही है. यह चार लेन का होगा | इसकी लंबाई करीब 60 मीटर होगी. इसके दोनों ओर अप्रोच रोड भी होगी, जो करीब 300 मीटर की होगी | यह सेक्टर-142 को सेक्टर-168 से जोड़ने का काम करेगा | इसका फायदा पास में ही बने मेट्रो लाइन मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी मिलेगा |

कोंडली बांगर के पास 45 करोड़ से बन रहा है अंडरपास

दूसरा अंडरपास कोंडली बांगर के पास बन रहा है | इस अंडरपास की लागत करीब 45 करोड़ होगी | अंडरपास चार लेन का होगा | इससे सेक्टर-148 के लोगों को फायदा मिलेगा | साथ ही आसपास के गांव और मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने वाले भी इसका फायदा उठा सकेंगे |

अभी तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए या तो 4 से 5 किमी लम्बा चक्कर लगाना होता था या फिर जो अंडरपास पहले से बने हैं उसी से होकर गुजरना पड़ता था | लेकिन वहां ज्यादातर जाम के हालात बने रहते थे |

नोएडा में झट्टा के पास बन रहा है तीसरा अंडरपास

झट्टा गांव के पास के अंडरपास की लागत करीब 46 करोड़ होगी | यह भी चार लेन का होगा | यह एक ओर से सेक्टर-146 और दूसरी ओर से सेक्टर-159 से जुड़ा होगा | इसके आसपास के सेक्टर-156 से 162 तक के लोग लाभांवित होंगे | यही नहीं, झट्टा, नलगढ़ा, कामबख्शपुर, बादौली, डेरी पंडित, डेरी गुर्जर, मोमनाथल, गढ़ी समस्तीपुर आदि गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा |

नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेक्टर-145 का भी लाभ मिलेगा | जीरो माइल से इसकी दूरी 16.1 किलोमीटर होगी | खास बात यह है कि तीनों ही अंडरपास का काम 75 से 80 फीसद तक पूरा हो चुका है | बाकी का काम दिसम्बर तक पूरा होने की उम्मीद है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE