November 03, 2021

Join With Us


500 मीटर गहरी खाई में गिरी बस : 22 की मौत , 8 यात्री घायल




आउटर दिल्ली | कलीम खान | पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां खाई में बस गिरने से 22 यात्रियों की मौत हो गई तो 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधनोती जिले में यह हादसा उस समय हुआ जब यात्री बस पंजाब प्रांत में जिले के बलोच इलाके से रावलपिंडी जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सभवत: कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिससे यह सड़ से 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में महिलाएं और बच्चे सहित 22 लोगों की मौत हो गई। डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क किनारे सामान बेचने वाले एक शख्स ने बस को गिरते हुए देखा और पास के गांव में मस्जिद के मौलवी को फोन पर जानकारी दी।

इसके बाद मौलवी ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से गांववालों को हादसे की जानकारी दी और घटनास्थल की ओर दौड़ने की अपील की। पीओके पहाड़ी और दुर्गम रास्तों वाला इलाका है। चालकों की लापरवाही और वाहनों में खामियों की वजह से यहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE