October 30, 2021

Join With Us


पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार : 600 नशीली गोलियां बरामद




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार पांचों आरोपी चोरी करने में माहिर हैं | ये चोरी की बड़ी- बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं | पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग विभिन्न जगहों से बिजली के केबल काटकर चोरी करते हैं | पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना दादरी पुलिस ने सरफराज और बंटी को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 नशीली गोलियां बरामद की हैं |

नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया | पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी | पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को थाना जारचा पुलिस ने इकराम मलिक, प्रदीप कुमार, जॉनी, कलुआ तथा अंकित को गिरफ्तार किया |

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी किए हुए बिजली के तार के दो बंडल, लोहे के तार तथा तार काटने वाला कटर आदि बरामद किया है | पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग विभिन्न जगहों से बिजली के केबल काटकर चोरी करते हैं | प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना दादरी पुलिस ने सरफराज और बंटी को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 नशीली गोलियां बरामद की हैं |

बता दें कि नोएडा में इन दिनों अपराध के मामले बढ़ गए हैं | बीते 3 अगस्त को खबर सामने आई थी कि नोएडा पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया | उसका एक साथी फरार हो गया था | अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया था | कि सोमवार रात साढ़े 10 बजे थाना सेक्टर-24 पुलिस नोएडा स्टेडियम के पास जलवायु विहार के सामने जांच कर रही थी | तभी सामने से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे |

रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी | पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश घायल हो गया था, हालांकि उसका दूसरा साथी पीछे आ रही कार में बैठकर अन्य साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था |

एक तमंचा और कारतूस बरामद किया था
एक तमंचा और कारतूस बरामद किया था | अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया था कि घायल बदमाश की पहचान मेरठ के शाहरुख उर्फ चना के रूप में हुई है | पूछताछ में बदमाश ने बताया था कि वह कबूतर गिरोह का सदस्य है | पूछताछ में उसने बताया था कि वह वाहन चोरी के सैकड़ों वारदातों में शामिल था | पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था | वहीं, फरार बदमाश परमजीत की तलाश की जा रही थी. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया था |

वह कबूतर गिरोह का सक्रिय सदस्य था
अधिकारी ने बताया था कि दिल्ली के मायापुरी का रहने वाला परमजीत उर्फ पम्मी दिखावे के लिए कबाड़ का व्यवसाय करता है | वह कबूतर गिरोह का सक्रिय सदस्य था | पम्मी शातिर वाहन चोरों के साथ मौके पर जाकर पहले गाड़ी की रेकी कर गाड़ी पसंद करता और बाद में उनसे गाड़ी चोरी करवा कर बेच देता था | उन्होंने बताया कि एक जुलाई को कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने कबूतर गिरोह के मुखिया गुलफाम को हारून, साजिद, यूसुफ और अमित के साथ गिरफ्तार किया था |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE