October 26, 2021

Join With Us


एक दिन में कमाए 2.71 लाख करोड़ रुपये तोडा रिकाॅर्ड : जानें पूरी रिपोर्ट




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | एक बार फिर एलन मस्क चर्चा में है |दरअसल, टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है | कंपनी के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ में 36.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ | ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति बढ़कर 288.6 बिलियन डॉलर हो गई |

हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स इंक द्वारा 100,000 कारों का ऑर्डर देने के बाद टेस्ला इंक के शेयर की कीमत में 36.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई | इसी के साथ इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है |

मस्क की कुल संपत्ति 288.6 बिलियन डॉलर
रिफाइनिटिव के अनुसार, मस्क की इस कंपनी में अब 23% हिस्सेदारी यानी लगभग 289 बिलियन डॉलर है | इसके अलावा, मस्क रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स का एक प्रमुख शेयरधारक व सीईओ हैं | मस्क की कुल संपत्ति 288.6 बिलियन डॉलर है, जो अब एक्सॉन मोबिल कॉर्प या नाइके इंक के बाजार मूल्य से अधिक है |

जानिए क्यों उछला टेस्ला का शेयर
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के इतिहास में यह सबसे बड़ा एक दिवसीय लाभ है. हेटर्स ने अपने बेड़े में 100,000 टेस्ला कारों को अपने शामिल का ऑर्डर दिया है | साथ ही ने टेस्ला के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,200 डॉलर कर दिया है | शेयरों में तेजी से टेस्ला का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर यानी एक ट्रिलियन डॉलर के पार कर गया | हालांकि यह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एप्पल से आधी से भी कम है | ऐपल का मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ डॉलर है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE