October 23, 2021

Join With Us


कोरोना वायरस के मामलों में तेजी : बीजिंग में कोरोना वायरस के 9 नए मामले आए सामने




म्यनमार | न्यूज़ डेस्क |चीन के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आ रही है। शनिवार को राजधानी बीजिंग में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच बढ़ाने और होटल की बुकिंग पर रोक लगा दी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं। राजधानी बीजिंग में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए।

संक्रमित पाए गए पांच लोगों ने इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र, निंग्शिया हुई स्वायत्त क्षेत्र और शांक्सी प्रांत की 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच यात्रा की थी। ये लोग 16 अक्टूबर को बीजिंग लौटे थे। नगरीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक संक्रमित पाया गया एक अन्य व्यक्ति एक संक्रमित के करीबी संपर्क में आया था।

इसके अलावा शुक्रवार को देश में संक्रमण के 32 मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों में वृद्धि के पीछे शंघाई में रहने वाला एक बुजुर्ग दंपति है, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोरोना संक्रमण फैलाया। इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए हैं। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया, उनकी कोरोना जांच की गई और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए।

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, इस दौरान अनेक शहरों में बड़े पैमाने पर जांच की गई और जहां-जहां संक्रमित लोग गए थे, उन्हें एरिया को सील कर दिया गया है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE