मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एरिज़ोना के बैनर थंडरबर्ड मेडिकल सेंटर में 4 अक्टूबर को पैदा हुए बच्चे ने सबको हैरान कर दिया | कैरी पटोनाइ ने 38 वीक की प्रेग्नेंसी में अपने तीसरे बच्चे फिनली को जन्म दिया |
जन्म के समय फिनली का वजन साढ़े 6 किलो था | इसके अलावा वो 23.75 इंच लंबाई का था | फिनली की डिलीवरी करवाने वाली डॉक्टर ने कहा कि बीते 27 साल के करियर में उसने कभी इतने बड़े बच्चे को नहीं देखा था |
कैरी के इससे पहले भी दो बच्चे हैं | वो भी जन्म के समय काफी हष्ट-पुष्ट थे | लेकिन फिनली उनमें से सबसे भारी निकला | फिनली को देखने के बाद मेडिकल टीम ने उसके लिए स्पेशल डायपर ऑर्डर किए क्यूंकि इतना बड़ा साइज उनके पास अवेलेबल नहीं था |
4 अक्टूबर को कैरी ने 38 वीक की प्रेग्नेंसी में फिनली को जन्म दिया | अचानक ही उसे लेबर पेन शुरू हो गया और आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया | कैरी को तुरंत सी सेक्शन के लिए ले जाया गया, जहां उसने फिनली को जन्म दिया |
जन्म के समय फिनली का वजन साढ़े 6 किलो था | फिनली की डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर्स भी उसका साइज देख हैरान रह गए | आज से पहले किसी ने भी इतना बड़ा बच्चा गर्भ से बाहर आते नहीं देखा था | कैरी और उसके पति टीम इससे पहले दो और बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं
ये दोनों बच्चे भी अच्छे-खासे तंदरुस्त थे. लेकिन फिनली इनमें सबसे बड़ा निकला | आम तौर पर बच्चों का वजन दो से ढाई किलो का होता है | लेकिन फ़िनली सीधे साढ़े 6 किलो का निकला | उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया | फिनली के जन्म के बाद अस्पताल को तुरंत स्पेशल डायपर ऑर्डर करने पड़े | उनके पास फिनली के साइज के डायपर नहीं थे |
ऐसे में बाहर से बड़े बच्चों के साइज के डायपर को मंगवाया गया.फिनली की डिलीवरी के बाद पहनाने वाले कपड़े भी दुबारा लाने पड़े | जिस साइज के कपड़े लेकर आए गए थे, वो फिनली को फिट नहीं आए | ऐसे में नए कपड़े मंगवाने की जरुरत आ गई |