October 12, 2021

Join With Us


मंगलवार को ही क्यों होती है हनुमान जी की पूजा : जानें कारण और महत्व




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | भक्तों के लिए अपने भगवान को याद करने और उनकी आराधना करने के लिए वैसे तो हर दिन ही समान होता है, लेकिन हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित किए गए हैं| कहते हैं कि दिन विशेष पर उन भगवान का पूजन अर्चन करने पर विशेष फल प्राप्त होता है| मंगलवार का दिन भगवान राम के परमभक्त और पवन पुत्र बजरंगबली का दिन माना जाता है| इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है और उत्तम फल की प्राप्ति होती है|

मान्यता है कि बजरंगबली की जो भी भक्त मंगलवार को उपासना करता है तो उसके हनुमानजी सारे कष्ट हर लेते हैं|
कई बार दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर मंगलवार ही क्यों हनुमान जी का दिन विशेष है और इसी दिन क्यों उनकी पूजा होती है| अगर आपके मन में भी कभी ये सवाल आया है तो जानें कि आखिर ऐसा क्यों है और बजरंगबली की पूजा किस तरह की जानी चाहिए|

इस वजह से मंगलवार को पूजे जाते हैं हनुमानजी
स्कंद पुराण के अनुसार मंगलवार के दिन ही हनुमानजी का जन्म हुआ था| इसी वजह से यह दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित कर दिया गया| धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कठोर नियमपूर्वक बजरंगबली की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की समस्त मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं|

इतना ही नहीं भक्तों पर आने वाले संकटों को भी हनुमानजी हर लेते हैं| यही वजह है कि हनुमानजी का एक नाम संकटमोचन भी पड़ा| हनुमानजी को मंगल ग्रह का नियंत्रक माना जाता है, इस वजह से भी मंगलवार को बाबा की पूजा करने का विधान है| इस दिन भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है|

हनुमानजी की पूजा के वक्त रखें इन बातों का ध्यान
– बजरंगबली की पूजा करते वक्त कठोर नियमों का पालन जरूरी है| इनमें सबसे पहला और प्रमुख नियम पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है|
– हनुमानजी की पूजा करते वक्त तन मन को शुद्ध रखें. पूजा के दौरान मन को भटकने से रोकें. मन शांत रख पूजा करें|
– ‘ऊॅं श्री हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप करने पर विशेष फल मिलता है|
– हनुमानजी को लाल रंग पसंद है इसलिए इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. इस दिन काले और सफेद रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE