October 11, 2021

Join With Us


दशहरा 2021 कब है दशहरा : जानिए विजय दशमी की तिथि,शुभ मुहूर्त,पूजा विधि




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए ये दिन उत्तम होता है।

दशहरा 2021 कब है?

दशहरा का त्योहार इस साल 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए इसे विजया दशमी के रूप में भी मनाते हैं।

विजया दशमी शुभ मुहूर्त-

15 अक्टूबर को विजया दशमी के दिन दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक विजय मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 46 मिनट की है। दोपहर के समय पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक है।

इस दिन किए जाते हैं ये शुभ काम-

इस दिन भगवान श्री राम, दुर्गाजी, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और हनुमान जी की आराधना करके सभी के लिए मंगल की कामना की जाती है। समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विजयादशमी पर रामायण पाठ, श्री राम रक्षा स्त्रोत, सुंदरकांड आदि का पाठ किया जाना शुभ माना जाता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE