October 09, 2021

Join With Us


नवरात्रि में इन पौधों को लगाना माना जाता है बेहद शुभ : दूर होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर में लगाना शुभ माना जाता है| इसमें सबसे खास है, तुलसी का पौधा| ऐसा माना जाता है कि अगर आप नवरात्रि के दिनों में तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं, तो इससे संपन्नता आएगी| ऐसे ही केले , शंखपुष्पी और हरसिंगार का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है| मान्यता के अनुसार, ये पौधे लगाने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और आपको कभी पैसों की दिक्कत नहीं होगी|

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे का खास महत्व है| ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं| इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर होगी| इस पौधे को लगाने के बाद रविवार और एकादशी को छोड़कर रोजाना इसमें जल चढ़ाएं| साथ ही शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं|

केले का पौधा
नवरात्रि के दौरान केले का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है| मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाकर हर गुरुवार को जल में दूध मिलाकर चढ़ाने से जीवन में सुख-सम्पन्नता आती है|

शंखपुष्पी
शंखपुष्पी को मैजिकल हर्ब माना जाता है| इसकी जड़ों से लेकर पत्तों तक का इस्तेमाल जड़ी बूटी के तौर पर किया जाता है| ये पौधा सेहत के लिए तो लाभकारी है ही, साथ ही इससे घर में संपन्नता भी आती है| इसकी जड़ को नवरात्रि के दौरान घर लेकर आएं और एक चांदी के बॉक्स में रखें| इससे पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी|

हरसिंगार का पौधा
नवरात्रि में हरसिंगार का पौधा भी लगा सकते हैं| इसे लगाना भी शुभ माना जाता है| इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा| नहा-धोकर साफ कपड़े पहनकर इस पौधे को लगाएं|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE