October 09, 2021

Join With Us


शादी की प्रॉब्लम से परेशान शख्स ने काटा : जान बचाने के लिए डॉक्टर्स ने लिया,ये बड़ा फैसला




मुंबई | ऋषि भट्ट | केन्या में दिमागी रूप से बीमार 45 साल के एक शख्स ने किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया| बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति काफी दिनों से दवाई लेना भी छोड़ा हुआ था|

बताया जा रहा है कि प्राइवेट पार्ट काटने के पीछे की वजह शादी की समस्याएं थीं| परिवार को इस घटना की जानकारी करीब 16 घंटे बाद हुई| जिसके बाद आनन-फानन में पीड़ित शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया| ऐसे मामलों में जहां कोई व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से अपने लिंग को काटने का प्रयास करता है, इसे फालसीसाइड के रूप में जाना जाता है|

इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास मरीज को घटना के 16 घंटे बाद लाया गया था| उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के लोग पीड़ित के कटे अंग को भी लेकर आए थे| डॉक्टरों ने बताया कि वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी के साथ सेक्स समस्याओं को लेकर परेशान था| जिसके बाद दिमागी तौर पर बदहवास रहने वाले उस व्यक्ति ने अपने लिंग को काटने का फैसला किया| इस तरह की चोटों के मामले दुर्लभ होते हैं| ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाले मरीज आमतौर पर मानसिक परेशानी, मतिभ्रम या ड्रग एडिक्ट होते हैं|

यह पूरी घटना एक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित की गई है. हालांकि इसमें पीड़ित का नाम या उसका पता जैसी कोई जानकारी नहीं दी गई है| इस रिपोर्ट में बताया गया कि पहले तो डॉक्टरों ने उसके लिंग के कटे हिस्से को जोड़ने का फैसला किया| लेकिन, कटे हुए अंग को काफी देर हो जाने और ठीक तरह से नहीं रखने के कारण उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा| डॉक्टर केवल उन्हीं लिंगों को फिर से जोड़ पाते हैं, जो संक्रमित होने से बचे होते हैं|

डॉक्टरों ने बताया कि उसका कटा हुआ अंग करीब 16 घंटे तक खुले में पड़ा हुआ था| ऐसे में उसके संक्रमित होने की संभावना बहुत ज्यादा थी| अगर डॉक्टर जबरदस्ती उस अंग को जोड़ देते तो उससे पीड़ित के बाकी अंग संक्रमित हो सकते थे| ऐसे में अगर उसके मूत्रमार्ग को स्थायी नुकसान पहुंचता तो यूरोस्टॉमी बैग लगाना पड़ सकता था| खून की कमी या सेप्सिस के कारण मरीज की मौत तक हो सकती थी|

डॉक्टरों ने यह नहीं बताया कि मरीज के शरीर से कितना खून निकला था और उसका बहना कैसे रोका गया| नजोरो में एगर्टन विश्वविद्यालय के सर्जनों ने यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स में लिखा कि मरीज काफी समय से अपनी दवा नहीं ले रहा था| डॉक्टर उसे ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए| वहां उन्होंने उसके अंग को संक्रमण से बचाने के लिए साफ किया और खून का बहना रोका|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE