October 05, 2021

Join With Us


नोबेल प्राइज 2021 : आज होगा फिजिक्‍स के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान




मुंबई | ऋषि भट्ट | इस साल के लिए नोबेल पुरस्कारों का सोमवार से शुरू हुआ है| आज मंगलवार को भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान किया जाएगा| इस पुरस्‍कार का मकसद नए आविष्‍कारों को सम्‍मानित करना है| माना जा रहा है कि रॉयल स्‍वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज आज शाम तक इन पुरस्‍कारों का ऐलान कर देगी|

बता दें कि सोमवार को मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ था| बुधवार को केमेस्‍ट्री के नोबेल पुरस्‍कार विजेताओं के नाम की घोषणा की जाएगी| इसके अगले दिन साहित्‍य, फिर शांति और सबसे आखिरी में अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान होगा|

पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्‍कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था| इन तीनों को ब्‍लैक होल्‍स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था| इस पुरस्‍कार को हासिल करने वाले व्‍यक्ति को एक गोल्‍ड मेडल के साथ 1.14 मिलियन डॉलर कैश में दिए जाते हैं|

इस पुरस्‍कार राशि को अल्‍फ्रेड नोबल की वसीयत से दिया जाता है| अल्‍फ्रेड नोबेल ने ही इन पुरस्‍कारों की शुरुआत की थी| वो एक स्‍वीडिश आविष्‍कारक थे और साल 1895 में उनका निधन हो गया था| आने वाले दिनों में केमेस्‍ट्री, साहित्‍य, शांति और अर्थशास्‍त्र के लिए नोबल पुरस्‍कार का ऐलान किया जाएगा|

मेडिसिन के नोबेल की घोषणा
सोमवार को नोबेल कमेटी की तरफ से मेडिसिन क्षेत्र के नोबल पुरस्‍कारों का नाम तय किया गया है| अमेरिकी डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन को साल 2021 के लिए मेडिसिन का नोबल देने का फैसला किया गया है|

इन दोनों ने अध्‍ययन किया था कि मानव शरीर तापमान और स्‍पर्श के लिए किस तरह से प्रतिक्रिया देता है| फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार दोनों लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है| 2021 के नोबेल पुरस्कारों में से पहले पुरस्कारों की घोषणा की गई है|

घर में ही मिलेगा नोबेल पुरस्‍कार
कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार भी नोबेल पुरस्कार विजेताओं को उनके घरों में ही दिए जाएंगे| नोबेल पुरस्कारों का आयोजन करने वाले फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी की हवाला देते हुए कहा था |

कि लगातार दूसरे साल विज्ञान और साहित्य के विजेताओं को उनके देशों में ही पुरस्कार दिया जाएगा| फाउंडेशन ने शांति पुरस्कार को लेकर कोई फैसला अभी तक नहीं किया है. पारंपरिक रूप से नोबल शांति पुरस्कार नॉर्वे में दिए जाते हैं|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE