October 05, 2021

Join With Us


बाइडन से बात करने को तरस रहे इमरान खान : पाकिस्तानी अमेरिकी की ले रहे मदद




मुंबई | ऋषि भट्ट | पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन से बातचीत के लिए तरस गए हैं| हालांकि, व्हाइट हाउस से अभी तक उनको फोन नहीं आया है| इमरान खान कई बार अपने करीब‍ियों के जरिए जो बाइडन को लेकर नाराजगी भी जता चुके हैं|

अब वह बाइडन को मनाने में जुट गए हैं| इसके लिए इमरान खान एक प्रभावशाली पाकिस्‍तानी अमेरिकी का इस्‍तेमाल कर रहे हैं| इस पाकिस्‍तानी अमेरिकी को बाइडन के इमरान खान को फोन कराने की जिम्‍मेदारी दी गई है|

पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी महीने में बाइडन ने सत्‍ता संभालने के बाद पीएम मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं को फोन किया था, लेकिन उन्‍होंने अभी तक पाकिस्‍तानी पीएम को फोन नहीं किया है. माना जा रहा है कि बाइडन प्रशासन तालिबान और चीन को लेकर इमरान खान प्रशासन से नाराज है|

इमरान खान ने क्या कहा?
दरअसल, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण करने से पहले ही तत्‍कालीन पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन कर लिया था| बाइडन के इस रुख से इमरान खान टेंशन में आ गए| इमरान खान से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने अपनी हताशा को कम करके दिखाने की कोशिश की| उन्होंने कहा कि बाइडन एक व्‍यस्‍त आदमी हैं, इसलिए फोन नहीं किया होगा|

वहीं, पाकिस्‍तान के बड़बोले राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ ने धमकाने के अंदाज में कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति लगातार पाकिस्‍तान की उपेक्षा करते रहे, तो हमारे पास और भी विकल्‍प मौजूद हैं|

मोइद यूसुफ ने फाइनेंशियल टाइम्‍स को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात नहीं की है, जबकि अफगानिस्‍तान के लिहाज से हमारा देश कितना महत्‍वपूर्ण है|

हम अमेरिका से मिल रहे संकेतों को समझने में ही जद्दोजहज कर रहे हैं| ठीक?’ पाकिस्‍तानी एनएसए ने कहा, ‘हमें हर बताया गया कि बाइडन फोन करेंगे, फिर चाहे तकनीकी कारण हों या कुछ और| लेकिन अगर स्‍पष्‍ट रूप से कहें तो लोग अब भरोसा नहीं करते हैं|

बता दें कि हाल ही में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने साफ कर दिया कि इमरान खान को फोन करना अभी जो बाइडन के एजेंडे में शामिल नहीं है| उन्होंने कहा,|

इस बात का अनुमान नहीं लगा सकतीं कि राष्ट्रपति जो बाइडन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे| वैसे दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत हो रही है|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE