October 04, 2021

Join With Us


समृद्ध व्यवपारी की जंगल में निःवस्त्र मिली लाश : पैसा या प्रेम संबंध पुलिस तलाश रही हर सम्भवना




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ते जा रही है | अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है | ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर में सामने आया है | शनिवार 2 अक्टूबर को घर से शोरूम के लिए निकले इंदौर के प्रतिष्ठित टायर कारोबारी अशोक कुमार वर्मा की डेड बॉडी सिमरोल के जंगल में पड़ी मिली है। गांव वालों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी थी। बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं है। पुलिस का कहना है कि गला दबाकर हत्या की गई। सिर में भी एक गोली लगी हुई है। पुलिस ने अशोक वर्मा की नौकरानी और उसके पति को हिरासत में लिया है।

लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार वर्मा की कुल तीन संताने हैं। दो बेटियों के अलावा बेटा अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार सुबह घर से देवास नाका रोड स्थित अपने टायर के शोरूम जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में अशोक वर्मा पेट्रोल पंप पर कार पार्क करते हुए दिखाई दिए थे। यहां से नौकरानी का पति राजकुमार चढ़ार के साथ बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग
पुलिस का कहना है कि अशोक वर्मा की हत्या के पीछे उनके अवैध संबंध है। राजकुमार सन 2015 में उनकी दुकान पर नौकरी करता था। इसी दौरान अशोक वर्मा के राजकुमार की पत्नी से संबंध बन गए थे। जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि अशोक वर्मा शनिवार को बहुत सारा पैसा लेकर गए थे। वह किसी प्रॉपर्टी की डील करने के लिए गए थे।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE