मुंबई | ऋषि भट्ट | महिलाओं से जुड़ी क्राइम की कई खबरें इन दिनों सामने आ रही हैं जिसने सभी को चौंका दिया है| क्राइम के मामले में इंग्लैंड आज कल खबरों में छाया हुआ है| पिछले काफी वक्त से सारा एवरार्ड के रेप और हत्या से जुड़ी खबर ने ब्रिटिश महिलाओं को हैरान कर रखा था|
एक पुलिसवाले ने ही सारा का रेप किया और फिर उसका खून कर दिया था| अब ब्रिटेन से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें कथित तौर पर 4 लोगों ने एक महिला का रेप किया है|
इंग्लैंड के बर्मिंघम में स्थित रॉकेट क्लब की काफी आलोचना हो रही है| ये एक स्ट्रिप क्लब है जहां महिलाएं, दर्शकों के सामने डांस करती हैं और पैसों के लिए स्ट्रिप करती हैं| डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला स्ट्रिप क्लब में स्ट्रिपर की नौकरी मांगने गयी थी |
जब वहां मौजूद 4 लोगों ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया| महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उससे कपड़े उतार कर उनके सामने डांस करने के लिए कहा| महिला को उन लोगों की ये डिमांड बुरी लगी तो उसने तुरंत इनकार कर दिया और फिर वो लोग उसका अपमान करने लगे|
उससे भद्दे सवाल किए और फिर उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे. तभी उन चारों से में दो लोगों ने उसका रेप किया| महिला जैसे-तैसे वहां से भागी मगर उसे वहां की दूसरी लड़कियों की भी काफी चिंता थी| महिला की बहन पुलिस को इस बारे में सूचना दी और बताया कि ये पूरा वाकया पिछले रविवार सुबह साढ़े 5 बजे का है|
पुलिस के अनुसार उन्हें 4 लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है जिनमें से एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो फिलहाल बेल पर छूट गया है| इस घटना के बाद रॉकेट क्लब के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है और पुलिस जांच में लगी हुई है| ये क्लब दावा करता है कि उसके यहां सभ्य पुरुष आते हैं जो डांसर्स का डांस देखते हैं और प्राइवेट सेशन के लिए अलग से रूम भी बुक किए जाते हैं|
क्लब में हर दिन डांसर्स के लिए ओपनिंग होती है और कोई भी महिला जो क्लब में काम करना चाहती है वो आ कर अपना ऑडिशन दे सकती है| बर्मिंघम सिटी काउंसिल ने क्लब के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था|