September 29, 2021

Join With Us


ला पाल्मा ज्वालामुखी : 3 तरफ से फैल रही लावा की धार, खतरे में स्पेन का यह शहर




मुंबई | ऋषि भट्ट | स्पेन में पाल्मा आइलैंड पर फटे ज्वालामुखी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब इसका गर्म लावा अटलांटिक ओशन में जा पहुंचा है। इससे प्लाया नुएवा इलाके में भाप के बादल उठते नजर आ रहे हैं। कैनरी आइलैंड्स वोल्कैनिक इंस्टीट्यूट ने यह जानकारी दी है। यह ज्वालामुखी 19 सितंबर को फटा था।

यूरोपीयन यूनियन की सैटेलाइट निगरानी एजेंसी के मुताबिक, लावा ने अपने रास्ते में आए 600 घर और करीब 21 किलोमीटर सड़क को तबाह कर दिया है। 637 एकड़ खेती की जमीन और केले के बागान बर्बाद हो चुके हैं। लगातार हो रहे विस्फोट से जहरीली गैस फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

स्थानीय आपदा विभाग ने लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी है। 6 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी तक किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

स्पेन की सरकार ने ज्वालामुखी प्रभावित इलाके के लिए 90 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। इनमें से 50 करोड़ रुपए नष्ट हुए घरों को दोबारा बनाने पर खर्च किए जाएंगे। ला पाल्मा को डिजास्टर जोन घोषित किया गया है। यहां करीब 85 हजार लोग रहते हैं। यह खेती और पर्यटन पर निर्भर है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE