September 29, 2021

Join With Us


BMW कार में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच पर लगा रहे थे सट्टा : 3 सटोरिए गिरफ्तार




रायपुर | विक्की चौहान | पुलिस ने मंगलवार शाम करोड़पति सट्‌टेबाजों को पकड़ा है। इन सट्‌टेबाजों का कनेक्शन जबलपुर के किसी बड़े सटोरिए से है। उसी के साथ मिलकर ये अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस को शक है कि रायपुर के कई और बड़े कारोबारी भी इस अवैध धंधे में शामिल रहे हैं।

फिलहाल, जिन रईसजादों को पकड़ा गया है। उनमें अवनि ग्रीन दलदल सिवनी निवासी किशन अग्रवाल, गुढ़ियारी निवासी विकास अग्रवाल और बलौदा बाजार निवासी राहुल अग्रवाल शामिल हैं। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये सभी करोड़पति कारोबारी घरानों से ताल्लुक रखते हैं। 60 लाख की BMW की X सीरीज की कार में सट्टे का धंधा चला रहे थे। सड़क पर चलती इस महंगी गाड़ी में बैठकर सब कुछ मोबाइल फोन से ही ऑपरेट कर रहे थे। लोगों से लगातार बात करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच पर दांव लगवा रहे थे।

आरोपियों ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि चलती गाड़ी में सट्‌टे का धंधा इस वजह से कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो। इनके पास एक स्विफ्ट कार भी मिली है जिसका इस्तेमाल भी सट्‌टा खेलने के लिए हो रहा था।

पुलिस ने जो BMW कार जब्त की है वो किशन की है। किशन अनाज का कारोबारी है। इसके साथ पकड़े गए विकास की भी 12 लाख की कार जब्त की गई है। विकास भी अनाज का थोक कारोबारी है |

प्रदेश के अन्य जिलों में अनाज सप्लाई करता है। राहुल अग्रवाल के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि भाटापारा जिले में इसकी खुद की राइस मिले और अनाज की दुकानें हैं। इनसे पूछताछ के बाद रायपुर के कुछ और बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

6 करोड़ तो खातों में जमा इस गैंग का शातिर किशन ही अपनी एक आईडी बनाकर सॉफ्टवेयर के जरिए सट्‌टे का रैकेट चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशन अग्रवाल ने एक डिजिटल आईडी बनाई थी। किसी को शक न हो या पकड़ा न जाए इस डर से इसने भारतीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं किया।

किशन ने रुपयों के दम पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर जुगाड़ किया। इसी नंबर से सट्‌टे का दांव लगवा रहा था। इसकी आईडी में 6 करोड़ रुपए पुलिस को जमा मिले। वहीं विकास के खाते में 40 लाख रुपए हैं। इन खातों को अब पुलिस ने सीज करवा दिया है। जब पुलिस ने इन्हें पकड़ा तो इनके पास से 11 हजार रुपए मिले हैं।

ऐसे आए पकड़ में
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि पंडरी इलाके में एक BMW में बैठे युवक IPL मैच पर दांव लगवा रहे हैं। पुलिस की टीम पंडरी पहुंची। दलदल सिवनी पास पुलिस को सड़क के किनारे BMW नजर आई। ये युवक रवाना होने ही वाले थे कि पुलिस ने इन्हें रोक लिया।

इतने में एक स्विफ्ट कार आ रही थी मगर बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर ड्राइवर कार को बैक करने लगा। भागकर पुलिस की टीम ने उस कार को भी घेरा। इसके बाद युवक गिरफ्तार कर थाने लाए गए और रईसजादों के इस रैकेट का पता चला



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE