September 28, 2021

Join With Us


पोर्न देखने का लत,युवक : घर पर ही ट्यूशन पढ़ने आई केजी 2 की छात्रा से दुष्कर्म




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | केजी की एक बच्ची के साथ ट्यूटर पढ़ाने वाली युवती के भाई ने रेप किया। घटना भोपाल के बिलिखरिया क्षेत्र की है। जिस वक्त यह घटना हुई, ट्यूशन टीचर कहीं बाहर गई हुई थी और उसका भाई घर पर अकेला था। इसी दौरान यह घटना हुई। बताया जाता है कि आरोपी पोर्न देखने का लती है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में अंकित मालवीय अपनी छोटी बहन के साथ रहता है। 12वीं करने के बाद उसने डीसीएम कोर्स किया है। उसके पिता गुजरात में कारपेंटर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ वहीं रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी भी वहीं गई हुई है। भोपाल में अंकित व उसकी छोटी बहन रहते हैं। छोटी बहन आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।

वह भी 12वीं के बाद पीजीसीए कर रही है। बिलखिरिया पुलिस थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि अंकित की बहन रविवार को अपनी सहेली के यहां गई थी। उसने अंकित से बोला था कि बच्चों के आने पर उन्हें ट्यूशन पढ़ा दे।

ट्यूशन के लिए शाम को तीन बच्चे आए थे। दो बच्चे तो ट्यूशन पढ़कर चले गए लेकिन केजी की बच्ची को उसने चॉकलेट देकर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। बच्ची शाम को जब ट्यूशन से घर पहुंची तो मां ने उससे पूछा कि आज क्या पढ़ा |

इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। रविवार रात को ही बच्ची की मां ने थाने में घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद आरोपी अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE