September 28, 2021

Join With Us


मस्जिद में खेलने गई मासूम बच्ची से छेड़छाड़ : आरोपी मौलवी गिरफ्तार जानिए क्या है मामला




हरियाणा | न्यूज़ डेस्क | गुरुग्राम के पटौदी की एक मस्जिद में कथित तौर पर मौलवी द्वारा नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम मां को बताया। सोमवार देर शाम पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस मोहल्ले के लोगों को पता चलने पर उन्होंने आरोपी मौलवी को जमकर पीट दिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की वीडियो वायरल कर दी। कई घंटे तक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।

मूलरूप से पलवल की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पटौदी थाना क्षेत्र में रहती है और घरों में काम करती है। सोमवार दोपहर उसकी नौ वर्षीय बड़ी बेटी मस्जिद में गई थी। उस दौरान वहां मौलवी ने बच्ची से छेड़छाड़ की। इसका बच्ची ने विरोध किया और वह रोते हुए घर पर पहुंची। अपनी मां को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ में कैब चालक धरा

गुरुग्राम। चार साल की बच्ची से बाथरूम में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के मां की शिकायत पर पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया और सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पालम विहार थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में ही किराए के मकान रहकर मजदूरी करते हैं। रविवार रात को वह बरामदे में बैठी हुई थी और उसकी चार साल की बेटी बाथरूम में गई थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक भी अंदर चला गया।

वह बच्ची के साथ गलत हरकत और छेड़छाड़ करने लगा, तभी वह भाग कर अंदर गई और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गुरुग्राम में कैब चलाता है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE