September 28, 2021

Join With Us


तालिबान ने बेटे को दी खौफनाक मौत : पिता पर नॉर्दर्न अलायंस का सदस्य होने का शक




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | अफगानिस्तान में कब्जा करने और सत्ता बनाने के बाद तालिबान शरिया कानूनों को सख्ती से लागू करवा रहा है | तालिबान पिछली अफगान सरकार के लोगों, अमेरिका के मददगारों और नेशनल रेसिस्टेंट फोर्स के सदस्यों को खोज-खोज कर मौत के घाट उतार रहा है | उनके परिवार के बच्चों को भी नहीं मार डाला जा रहा है| इस बीच तालिबान ने अफगानिस्तान के तखर प्रांत में एक बच्चे को इस शक में मार डाला कि उसके पिता अफगान प्रतिरोध बलों का हिस्सा थे | बताया जा रहा है कि बच्चे का सिर काट दिया गया|

पंजशीर और देश की स्थिति को कवर करने वाले एक स्वतंत्र मीडिया आउटलेट ‘पंजशीर ऑब्जर्वर’ ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी | ट्वीट में लिखा गया, ‘तखर प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने एक बच्चे को उसके पिता के प्रतिरोध में होने के संदेह के बाद मार डाला |

बच्चे की नृशंस हत्या अफगानियों पर तालिबान की कार्रवाई की ताजा घटना है| 15 अगस्त को युद्धग्रस्त देश पर अधिकार करने वाले तालिबान ने आम माफी का ऐलान किया था | तालिबान ने कहा था कि काबुल पर कब्जे के बाद जंग खत्म हो गई है. अब किसी से कोई बदला नहीं लिया जाएगा. लेकिन तालिबान की क्रूरता जारी है |

इससे पहले तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में चौराहे पर 4 लोगों को सरेआम गोली मारी, फिर शवों को क्रेन के जरिए चौराहों पर टांग दिया| शव घंटों ऐसे ही टंगे रहे | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों पर किडनैपिक का आरोप था |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान ऐसी सजा देना आगे भी जारी रखेगा | इसके पीछे तर्क है कि तालिबान चाहता है कि गलत काम करने से पहले लोग हजार बार सोचे| स्थानीय लोगों को कहना है कि अफगानिस्तान में 90 का दशक फिर से वापस लौट आया है|



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE