September 27, 2021

Join With Us


बेबी पांडा का ये क्यूट वीडियो हुआ वायरल : देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान जाएगी




मुंबई | ऋषि भट्ट | सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों से जुड़े क्यूट वीडियो वायरल होते रहते हैं | इस कड़ी में स्मिथसोनियन के नेशनल जू का एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है | जिसमें एक बेबी पांडा पानी में मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है | वैसे, अगर आप पांडा से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो जिओ क्यूई जी नाम के पांडा से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे | यह शावक इंटरनेट पर किसी सेलेब से कम नहीं है |

इस क्यूट पांडा का वीडियो देखने के बाद यकीनन आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी | वैसे, इस पांडा का वीडियो देखने के बाद हर किसी को उसका बचपन भी याद आ जाएगा | ऐसे कई लोग होंगे, जिन्होंने बचपन में फर्श पर फैले हुए पानी में फिसलने का आनंद लिया होगा |

बेबी पांडा के इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा | वीडियो में बेबी पांडा पानी में लोटता हुआ और उधर-उधर कूदता हुआ नजर आता है. आइए पहले ये वीडियो देख लेते हैं |

https://www.instagram.com/p/CUN5OQUhUzf/?utm_source=ig_web_copy_link

पांडा के इस क्यूट से वीडियो को इंस्टाग्राम पर नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है | चिड़िया घर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, विशाल पांडा शावक जिओ क्यूई जी को टाइमपास करने का नया तरीका मिल चुका है | चिड़ियाघर के केयरटेकर जब आंगन की सफाई कर रहे थे, तब शावक जिओ ने होज स्प्रे के पास छलांग लगा दी | इस दौरान उसने काफी मस्ती की और अच्छा समय बिताया |

लगभग एक दिन पहले शेयर हुए इस वीडियो को 2 लाख 20 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं | यह संख्या लगातार बढ़ती जी रही है | सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है | लोग जमकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं | एक यूजर ने कमेंट किया है, ये बहुत प्यारा है, मैं पूरे दिन इसे देखना पसंद करूंगा | वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है, पांडा पानी में मस्ती करते हुए कितना क्यूट लग रहा है |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE