मुंबई | ऋषि भट्ट | तमिलनाडु के सलेम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | पति को शक हुआ की उसकी पत्नी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर फंसी हैं तो उन्होंने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी | और फिर बाद में आत्महत्या कर ली | हैरान करने वाली बात ये है कि उसने बच्चों को मारने के बाद उसका एक वीडियो भी बना लिया. और रिश्तेदारों को भेज दिया | फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है |
पुलिस के मुताबिक 33 साल के मुरुगन की मुरुगेश्वरी से शादी हुई थी. इन दोनों के दो बच्चे थे. 9 साल का लड़का और 5 साल की लड़की. पिछले करीब 10 सालों से मुरुगन एक ढाबे में काम करते थे. ढाबे के बदल में ही उनका घर था |
ऐसे हुआ पत्नी पर शक
पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों मुरगुन को काम करते समय बर्न इंजरी हो गई | जिसके बाद वो करीब 10 दिनों से घर में रह रहे थे| डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा था | इसी दौरान घर में रहते हुए उन्हें शक हुआ कि उनकी पत्नी का किसी और से अफेयर है. इसके बाद उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया |
बच्चों को मार कर वीडियो बनाया
अंग्रेजी अखबार हिंदू के मुताबिक शनिवार की शाम मुरुगन बच्चों के साथ घर से निकला | लेकिन शाम को वो वापस नहीं लौटा | कुछ घंटे बाद उन्होंने अपनी पत्नी मुरुगेश्वरी और दूसरे रिश्तेदारों को एक वीडियो मैसेज भेजा| वीडियो मैसेज देखते ही सब हैरान हो गए | दरअसल इस वीडियो में उनके दोनों बच्चे की डेड बॉडी थी |
जांच जारी
पुलिस ने कहा कि वीडियो मैसेज भेजने के बाद मुरुगन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली | इसके बाद मुरुगेश्वरी और ढाबा मालिक ने रविवार तड़के शंकरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने रविवार शाम शंकरी के पास एक खेत से शव बरामद किए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है |