September 27, 2021

Join With Us


डूडल के जरिए अपने 23 वां जन्मदिन मना रहा गूगल : जानें क्यों बदली बर्थडे की तारीख




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | सबकी परेशानी का हल यानी गूगल आज 27 सिंतबर के दिन अपना जन्मदिन मनाता है। दुनियाभर में मशहूर सर्च इंजन गूगल आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। हर अन्य खास दिन की तरह गूगल ने अपने होम पेज पर इस बार अपने लिए ही डूडल बनाया है। इसमें गूगल की स्पेलिंग के बीच सजा हुआ केक नजर आ रहा है। ये एक एनिमेटेड डूडल है।

गूगल ने बदली बर्थडे की तारीख
हालांकि तकनीकी रूप से, Google की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। इसे पहले 7 साल तक माना गया। लेकिन क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।

100 से अधिक भाषाओं में आसान सर्च
गूगल अपने खास अंदाज के डूडल अक्सर तैयार करता रहता है। गूगल समाज के प्रति लोगों के योगदान को अपने खास अंदाज से डूडल के जरिये सराहता है। आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है।

गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते है। भारत में भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है। आज आप गूगल लैपटॉप और कंप्यूटर, मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है।

सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज द्वारा सह-स्थापित, Google आज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसके वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जिन्होंने 24 अक्टूबर, 2015 को ये पद लिया है। इस बीच, उन्होंने अल्फाबेट इंक में वही पद संभाला।

3 दिसंबर, 2019 को पिचाई अल्फाबेट के सीईओ भी बने। दरअसल 2 अक्टूबर 2015 को Google के पुनर्गठन के माध्यम से बनाया गया था और बाद में इसकी मूल कंपनी बन गई और साथ ही इसकी पूर्व सहायक कंपनियों की भी।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE