नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने कहा, “गत डेढ़ वर्ष से पूरा विश्व, 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहा है| ऐसी भयंकर महामारी में जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं और परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं |
पीएम मोदी का संबोधन शुरू
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है.
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे |
होटल के बार इकट्ठा हुए लोग
भारतीय प्रवासी न्यूयॉर्क के उस होटल के बाहर इकट्ठा हुए जहां से पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के लिए प्रस्थान करेंगे| पीएम आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे |
शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा संबोधन
भारतीय समय के अनुसार शाम 6.30 बजे संबोधन शुरु होगा जो कि करीब 20 मिनट का हो सकता है|
पीएम नरेंद्र मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे| वह आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें कोविड-19 वैश्विक महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करेंगे |
पीएम के भाषण में दुनिया के बदलते सुरक्षा हालात और वैश्विक संस्थाओं में जरूरी सुधार जैसे मुद्दे प्रमुखता से नजर आएंगे| साथ ही अफगानिस्तान में अस्थिरता के मौजूदा हालात के मद्देनजर आतंकवाद की व्यापक चुनौती से निपटने की कारगर रणनीति पर भी जोर होगा |
पिछले साल महासभा का सत्र कोविड-19 महामारी के कारण डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया था| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पहली द्विपक्षीय मुलाकात करने और शुक्रवार को पहले प्रत्यक्ष क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के बाद मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे |
बाइडन की मेजबानी में वाशिंगटन में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी शामिल हुए |
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क सिटी पहुंचा | 25 तारीख को शाम साढ़े छह बजे यूएनजीए को संबोधित करूंगा | ’ विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के 1.3 अरब लोगों की भावनाओं को आवाज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क पहुंचे, वह यहां पर कल 76वें यूएनजीए सत्र को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान सदस्यता अब और भी महत्वपूर्ण है | ’
विश्व संगठन को संबोधित करने वाले वह पहले वैश्विक नेता होंगे | हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने की |
महासभा में संबोधन के साथ ही पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का समापन होगा | न्यूयॉर्क से भारतीय समय के मुताबिक आज रात 9.15 बजे पीएम भारत के लिए निकलेंगे |