September 25, 2021

Join With Us


नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म : 7 दिन बंधक बनाकर करते रहे रेप - आरोपी फरार




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके से एक नाबालिग का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर 7 दिन तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है | पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपियों ने उसके कोरे कागज पर साइन करा लिए थे और कहा था कि उसकी शादी आर्य समाज में हो गई है | हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है |

मामला थाटीपुर इलाके का है | पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह थाटीपुर थाना इलाके में रहने वाली है | वह किसी काम के लिए बाजार जा रही थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक बाइक से मिले और अपने साथ बैठने की जिद करने लगे | जब उसने मना किया तो दोनों उसे अपनी बाइक पर जबरन उठाकर ले गए थे |

आरोपियों ने उसे एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा था | उसके साथ कई बार रेप किया | आरोपियों ने उसे किसी से कुछ ना कहने की धमकी देकर छोड़ दिया था | आरोपियों के चंगुल से छूटने के एक महीने तक लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन उसके बाद युवक उसे फिर से तंग करने लगे | जिसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है |

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि पीड़िता नाबालिग है | उसने शिकायती पत्र के साथ कुछ अन्य तस्वीरें दी हैं | जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है | फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं | जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE