September 23, 2021

Join With Us


होठों को काले पड़ने से रोकती हैं ये 6 आदतें : जानिए कैसे पाएं पिंक लिप्स




मुंबई | ऋषि भट्ट | गुलाबी होंठ आपकी खूबसूरती को तो निखारते ही हैं आपके हेल्‍दी होने का भी संकेत देते हैं | लेकिन कई लोगों के लिप्‍स का कलर समय के साथ डार्क होने लगता है और ये आपकी खूबसूरती को खराब करने लगता है | आमतौर पर ये बदलाव केयर ना करने की वजह से भी होता है| लेकिन कई बार ये सेहत में हो रहे बदलावों की वजह से भी होता है | होंठों के कालेपन की अन्‍य वजहों को जानें तो हाइपरपिग्मेंटेशन या अतिरिक्त मेलेनिन भी इसकी वजहें होती हैं | जबकी हमारी कुछ आदतें होंठों के काले होते जाने की वजह बनती हैं |

काले होंठ होने की वजहें

1.मॉइश्चराइजिंग का अभाव

कई लोग स्किन की देखभाल तो करते हैं लेकिन लिप्‍स की सही केयर नहीं करते ऐसे में हाइड्रेशन और पोषण के अभाव में ये ड्राई और बदरंग होने लगते हैं | अगर आपकी लिप्‍स काली पड़ रही है तो इस आदत को बदलें और इन पर कोकोआ या शीया बटर वाली क्रीम या लिपबाम लगाएं |

2.पानी कम पीना

हमारी त्वचा में 70% पानी होता है और जब शरीर में पानी का इंटेक कम होने लगता है तो होंठों पर भी इसका असर दिखने लगता है. ऐसे में होंठों की त्वचा हाइड्रेशन के अभाव में बदरंग और ड्राई होने लगती है |

हमें हर सप्‍ताह स्किन के साथ होंठों को एक्‍सफोलिएट करना भी बहुत जरूरी है लेकिन अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो इस पर बन रहे डेड स्किन नहीं हटते और लिप्‍स ड्राई और काले दिखने लगते हैं |

4.स्‍मोकिंग करना

दरअसल तंबाकू के धुएं में निकोटिन और बेंजोपायरीन पाया जाता है जो शरीर को मेलेनिन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर सकती है और जिससे होंठ काले हो सकते हैं |

5.कम केयर करना

जब बात स्किन केयर की आती है तो हम होंठों की केयर को नजरअंदाज कर देते हैं | मॉइश्चराइजिंग से लेकर एक्सफोलिएशन तक इसके लिए बहुत ही जरूरी है | ऐसे में बदाम ऑयल से रोज मसाज काफी फायदेमंद होता है |

6.सनब्लॉक का प्रयोग नहीं करना

होंठों की त्‍वचा बहुत नाजुक होती है और आसानी से सनबर्न हो सकता है. ऐसे में आपको अपने होठों को यूवी किरणों से बचाना जरूरी है. आप लिप बाम लगाएं जिसमें एसपीएफ 30 हो | ये आपकी लिप्‍स को गुलाबी रखने में मदद करेंगे |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE