लांजी | न्यूज़ डेस्क | बिना किसी सूचना के अपने कर्त्तव्य से लंबे समय से अनुपस्थित पाये जाने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती उमा महेश्वरी ने 09 शिक्षकों एवं 04 भृत्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यो न उनके विरूद्ध निलंबन की अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। इन कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर संकुल प्राचार्य के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
चोवाराम जांबुरे प्रधानपाठक शास.मा.शाला.सालेबर्डी, अमृत लाल नगपुरे सहायक शिक्षक शास.प्रा.शाला.चोरपिड़केपार, संतोष कुमार राउड़कर वरिष्ठ अध्यापक शास.उ.मा.वि.कंजई, श्यामाराव टेकाम सहायक अध्यापक शास.प्रा.शाला.टेमनी, राजकुमार मरकाम सं.शा.शि.-3 शास.प्रा.शाला.जानपुर, चतुर सिंह आर्मो सं.शा.शि.3शास.प्रा.शाला, लगमा चिरोंजी कुमार नेवारे सं.शा.शि.-3 शास.प्रा.शाला.सीताडोंगरी समनापुर-रेल्वे, शनि वृश्चिक प्राथमिक शिक्षक शास.प्रा.शाला रजेगांव एवं ईश्वर लाल ढोक भृत्य शास.उ.मा.वि.मनेरी-लांजी, अंकित असाटी व गेंदलाल धुर्वे भृत्य शास.महारानी लक्ष्मी बाई.क.उ.मा.वि.बालाघाट, आयुष उके भृत्य शास.मा.शाला.रंजेगांव, आज दिनांक 09 दिसंबर 2020 तक बगैर किसी सूचना के अपने शासकीय कर्त्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गये है। इससे यह परिलक्षित होता है कि इनके द्वारा अपने पदीय शैक्षणिक दायित्वों में रूचि नही ली जाकर शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है।