बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | उद्यमिता विकासकेन्द्र म.प्र. (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित एवं राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से बैंको द्वारा स्वीकृत ऋण प्रकरण के हितग्राहियों का 10 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 10 से 19 दिसम्बर 2020 तक बालाघाट में किया जाना प्रस्तावित है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिये सुनील कुमार ढोके (मोबाइल नं. 9039108418) जिला समन्वयक उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेष (सेडमैप) पुराना डाईट परिसर NCC कार्यालय के पास बालाघाट में संपर्क किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण में वर्ष 2016-17 से 2020-21 में स्वीकृत ऋण प्रकरणों से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। खादी ग्रामोद्योग आयोग के निर्देशानुसार 31 दिसम्बर 2020 तक सभी हितग्राहियों को प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है, ताकि अनुदान/ऋण प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण पश्चात् विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा जो कि अनुदान प्राप्त करने लिये योजना की आवश्यक शर्त है।