November 28, 2020

Join With Us


छात्रवृत्ति के प्रकरणों का निराकरण नहीं करने का मामला : आईटीआई बैहर के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी




बैहर | अभिजीत तिवारी | वर्ष 2019-20 की अनुसूचित जाति के छात्रों की पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं करने एवं NIC पोर्टल पर छात्रवृत्ति के आवेदन प्राप्त नहीं करने के मामले को कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने गंभीरता से लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैहर के प्राचार्य श्री बी आर कुर्वेती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है क्यों न इस लापरवाही के लिए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव आयुक्त जबलपुर संभाग को भेजा जाये। प्राचार्य श्री कुर्वेती को पोर्टल पर अपने लागिन में लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये गये है।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE