June 23, 2021

Join With Us


नकारात्मक और सकारात्मक : जानिए कौन सा ग्रह शरीर के किस अंग पर डालता है अपना प्रभाव




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | धरती पर अलग-अलग स्थानों पर ग्रह नक्षत्र अपना अपना प्रभाव डालते हैं | जिसके चलते भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रजातियां, पेड़-पौधे और खनिजों का जन्म जन्म होता है। उसी तरह प्रत्येक ग्रह शरीर पर भी नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

यदि आप यह जान लेते हैं कि आपका कौन सा अंग-खराब हो रहा है तो यह भी जान लेंगे कि वह किस ग्रह से प्रभावित होकर ऐसा हो रहा है तो निश्चित ही आप उस ग्रह के उपाय कर पाएंगे। तो आओ जानते हैं कि कौन सा ग्रह शरीर के किस अंग पर अपना प्रभाव डालता है।

सूर्य- शरीर में मस्तक के बीचोबीच सूर्य का स्‍थान है। सूर्य का प्रभाव मस्तिष्क और हमारी बुद्धि पर रहता है। सूर्य हमारी अस्थि, अग्नाशय, मस्तक, नेत्र और हृदय पर भी प्रभाव डालता है।

चंद्र- हृदय और शरीर के जल पर चंद्र का प्रभाव रहता है। इससे हमारा मन प्रभावित होता है। यह कल्पना करना सीखाता है। चंद्र हमारी इच्छाशक्ति और फेफड़े भी प्रभावित करता है।

मंगल- नेत्रों और रक्त पर मंगल का प्रभाव रहता है। यदि यह दोनों अच्‍छे हैं तो मंगल भी अच्छा होगा। यह हमें साहस और निर्भिकता देते है। मंगल हमारे कंठ, सत्व, पराक्रम और गुदा को भी प्रभावित करता है।

बुध- जिभ, दांत और नासाग्र पर बुध का प्रभाव रहता है। इससे हमारी वाणी, व्यवहार और बुद्धि संचालित होती है। यह हमें योग्य और विद्यावान बनाता है। बुध हमारे पाचन तंत्र, त्वचा और वायु पर भी प्रभाव डालता है।

गुरु- नाक और शरीर की वायु पर गुरु का प्रभाव रहता है। शरीर में स्थित वायु अच्छी है तो ज्ञान और भाग्य दोनों ही अच्छे होंगे। गुरु हमारे ज्ञान, पित्त और चर्बी पर भी प्रभाव डालता है।

शुक्र- वीर्य, रस और त्वचा पर शुक्र का प्रभाव रहता है। यह अच्छा है तो व्यक्ति आकर्षक होगा साथ ही वह धन एवं स्त्री सुख भोगेगे। शुक्र हमारे गुप्तांग पर भी प्रभाव डालता है।

शनि- हड्डी और नाभि पर शनि का प्रभाव रहता है। शरीर में यदि हड्‍डी मजबूत नहीं रहेगी तो फिर कुछ भी सही नहीं रहेगा। नाभि हमारे जीवन का केंद्र है। शनि के अच्‍छा होने के अर्थ है कि व्यक्ति ज्ञानी और ध्यानी होगा। शनि हमारे घुटने, ऐड़ी, स्नायु और कफ पर भी प्रभाव डालता है।

राहु- सिर पर चोटी वाले स्थान और मुख पर राहु का असर होता है। राहु हमारी अंतड़ियों पर भी प्रभाव डालता है।

केतु- कंठ से लेकर हृदय तक एवं पैरों पर केतु का प्रभाव रहता है। यदि पैर कमजोर हैं। सड़पते रहते हैं तो केतु बेअसर होगा। यदि अच्छा है तो व्यक्ति रहस्यमयी विद्या में निणुण होगा। केतु हमारी अंतड़ियों पर भी प्रभाव डालता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE