November 24, 2026

Join With Us


भिलाई में सेल मैनेजमेंट ट्रेनीज (टेक्निकल) 2026 के एक्टेंशन बैच के सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ




भिलाई | नईमुद्दीन खान | सेल मैनेजमेंट ट्रेनीज (टेक्निकल) 2026 के एक्सटेंशन बैच के सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ 23 नवंबर 2026 को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं कार्यपालक निदेशक (एमएम) ए. के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) पी. के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर तथा सीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. संबिता पंडा उपस्थित थी। कार्यपालक निदेशक (एच आर), सेल एमटीआई, संजय धर भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सेल की विभिन्न इकाइयों से आए कुल 35 मैनेजमेंट ट्रेनीज ने सहभागिता की।  

इस अवसर पर देश के अग्रणी इस्पात संगठन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) से जुड़े नवप्रवेशी प्रबंध प्रशिक्षुओं (टेक्निकल) की व्यावसायिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात् दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं नवप्रवेशी मैनेजमेंट ट्रेनीज का स्वागत किया। इसके पश्चात् सेल प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (सेल-एमटीआई), रांची के कार्यपालक निदेशक (एचआर-एल एंड डी) संजय धर ने मैनेजमेंट ट्रेनीज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम में ‘ग्लिम्प्सेस फ्रॉम ऑनबोर्डिंग ऑफ सेल एमटीटी 2026’ एवं ‘इंट्रोडक्शन टू सेल’ शीर्षक से वीडियो प्रस्तुतियां दी गईं, जिनके माध्यम से प्रशिक्षुओं को सेल के संगठनात्मक स्वरूप, कार्यप्रणाली एवं कार्यसंस्कृति से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी), बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल), दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी), इस्को इस्पात संयंत्र (आईएसपी) तथा राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के प्रबंधन प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधियों ने सेल के साथ अपनी नई व्यावसायिक यात्रा को लेकर आकांक्षाएँ एवं अपेक्षाएँ साझा कीं।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं कार्यपालक निदेशक (एमएम) ए. के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) पी. के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर तथा सीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. संबिता पंडा ने नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्होंने व्यावसायिक जिम्मेदारियों, संगठन की प्राथमिकताओं, परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा टीम भावना एवं निरंतर सीखने के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवा प्रोफेशनल्स को सीखने के प्रति प्रतिबद्ध रहने, सुरक्षा एवं कार्य नैतिकता का पालन करने, तकनीकी प्रगति को अपनाने तथा उत्पादकता एवं परिचालन दक्षता में सुधार के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास)  एस. के. श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) नीरजा शर्मा ने किया।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE