November 20, 2026

Join With Us


भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट गैरेज में नवीनीकृत चेन लोडर-707 का शुभारंभ




भिलाई | नईमुद्दीन खान | सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लांट गैरेज की टीम ने आपसी समन्वय, समर्पण एवं कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एसएमएस-2 के कन्वर्टर क्षेत्र के जीरो मीटर लेवल पर कार्यरत चेन लोडर-707 का सफलतापूर्वक नवीनीकरण एवं पुनरुद्धार किया। लंबे समय से अनुपलब्ध इस मशीन को पुनः परिचालन में लाने से कन्वर्टर क्षेत्र में हॉट मेटल स्लैग एवं मलबे की निकासी के कार्य को गति मिलेगी। यह पहल उपकरणों की उपलब्धता एवं परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा संबंधित विभागों के सहयोग से लंबे समय से अनुपलब्ध इस मशीन को पुनः परिचालन योग्य बनाया गया।    

नवीनीकृत चेन लोडर का शुभारंभ कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बी.के. बेहेरा ने किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) राजीव श्रीवास्तव, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) एवं महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) बी.डी. बाबू, महाप्रबंधक (मार्स) एन.के. बंछोर सहित प्लांट गैरेज, सीबीडी एवं एसएमएस-2 के अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

उल्लेखनीय है कि चेन लोडर-707 का उपयोग कन्वर्टर क्षेत्र में हॉट मेटल स्लैग एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों (मलबे) की निकासी के लिए किया जाता है। इसकी उपलब्धता बहाल होने से कार्य में सुगमता आएगी तथा कन्वर्टर क्षेत्र की परिचालन गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।   इस अवसर पर बी.के. बेहेरा ने प्लांट गैरेज की टीम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी को आपसी समन्वय, उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ाने तथा परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जाने वाली ऐसी पहलों के लिए निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया।

चेन लोडर के नवीनीकरण का कार्य बी.के. बेहेरा के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा बी.डी. बाबू के नेतृत्व में पूरा किया गया। इस कार्य में प्रदीप्त भौमिक एवं पार्थ घोष के देखरेख में प्लांट गैरेज की टीम  एवं संबंधित विभागों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।  

चेन लोडर-707 का पुनरुद्धार एवं पुनः परिचालन में आना मशीन की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ एसएमएस-2 में स्लैग एवं मलबे की निकासी को अधिक सुगम बनाने में सहायक होगा। यह पहल उपकरणों के बेहतर रखरखाव, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र के समन्वित प्रयासों को रेखांकित करती है।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE