मोहला, मानपुर । केजन साहू। अम्बागढ़ चौकी स्थानीय रेस्ट हाउस में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के किसान मोर्चा के तत्वावधान में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता रखा गया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता यज्ञदत्त शर्मा शामिल हुए यह प्रेसवार्ता किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी सोच को मजबूती देने के उद्देश्य से रखा गया उनके द्वारा किसानों के हित में केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर दिया है 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को ₹13,839 की आदान सहायता जैसे निर्णय यह दर्शाते हैं कि किसान केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकता भी हैं।वही इस प्रेसवार्ता में जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण यादव की भूमिका को विशेष रूप से सहराना की।कहा कि जिले में किसान हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना, सरकार की योजनाओं और निर्णयों को किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करना तथा संगठन के माध्यम से किसानों की आवाज को मजबूती देना उनकी सक्रियता और किसान हितों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। निश्चित रूप से ऐसे प्रयास संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ किसानों में भी विश्वास पैदा करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, लयज्ञदत्त शर्मा, अरुण यादव,राजू टांडिया, अंबर जोशी , राजू गुजराती, आशीष द्विवेदी,अजरुद्दीन खान, किशोर अटभैया, संदीप मेश्राम, धरमजीत सिन्हा,, बोधन साहू ,सहित जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।