November 19, 2026

Join With Us


औद्योगिक सुरक्षा और चिकित्सा उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भरता पर हुई अहम चर्चा : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर

संसद की रसायन एवं उर्वरक स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल




रायपुर | मिनल केडेकर | रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में संसद की रसायन एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में देश के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने और चिकित्सा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक के प्रथम सत्र में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 'औद्योगिक प्रतिष्ठानों में खतरनाक रसायनों का सुरक्षित संचालन और इससे संबंधित प्रदूषण की रोकथाम' विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। 

चर्चा के दौरान सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सहित देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में पर्यावरण संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित होता औद्योगिक राज्य है, जहां खनिज और रसायन आधारित उद्योगों की बड़ी भूमिका है। ऐसे में उद्योगों के विस्तार के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के दूसरे सत्र में औषधि विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा 'चिकित्सा उपकरण उद्योग के निर्माण में आत्मनिर्भरता' विषय पर जानकारी साझा की गई। 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए देश में ही उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरणों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि छत्तीसगढ़ में भी फार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें और आम जनता को सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

सांसद अग्रवाल ने विश्वास जताया कि समिति की इन सिफारिशों से न केवल देश के औद्योगिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव आएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील राज्यों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE