मुंबई | न्यूज़ डेस्क | देश में सोने चांदी (Gold Rate Today) की कीमतों में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यानी 14 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में इसका भाव 1,37,340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,879.71 डॉलर प्रति औंस पर है। 
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
शहर 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹1,26,040 ₹1,37,490
मुंबई ₹1,25,890 ₹1,37,340
अहमदाबाद ₹1,25,940 ₹1,37,390
चेन्नई ₹1,26,940 ₹1,38,480
कोलकाता ₹1,25,890 ₹1,37,340
दराबाद ₹1,25,890 ₹1,37,340
जयपुर ₹1,26,040 ₹1,37,490
भोपाल ₹1,25,940 ₹1,37,390
लखनऊ ₹1,26,040 ₹1,37,490
चंडीगढ़ ₹1,26,040 ₹1,37,490
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,490 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट का भाव 1,26,040 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,25,890 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 137340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 138480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 126940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
सिर्फ सोना ही सस्ता नहीं हो रहा है। चांदी में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। आज यानी 14 नवंबर की सुबह चांदी 1,94,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। बता दें कि, इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 49.05 डॉलर प्रति औंस है।