May 21, 2026

Join With Us


पीस कमेटी की बैठक संपन्न, बकरा ईद पर सफाई और शांति व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। (गणेशपेठ)बकरा ईद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज गणेशपेठ थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेन्द्र दाभाड़े ने की तथा गणेशपेठ थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल तवाडे ने संबोधित कीया। उन्होंने बकरा ईद के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।

बैठक का मुख्य फोकस कुबार्नी के बाद साफ-सफाई व्यवस्था रहा। इस दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कुबार्नी के अवशेष, हड्डी और गंदगी को सड़क, गली या खुले स्थानों पर न फेंका जाए। साथ ही कुबार्नी का खून नाली या सार्वजनिक स्थानों पर न बहाया जाए, बल्कि निर्धारित स्थान पर ही निस्तारण किया जाए ताकि स्वच्छता बनी रहे और किसी तरह की बीमारी न फैले। पुलिस ने यह भी अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह क्ष अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसीपी ढाबाडे ने कहा धर्मगुरुओं ने भी लोगों से शांति, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस के निदेर्शों का पालन करने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि बकरा ईद के दौरान संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। और गश्त बढ़ाई जाएगी। शांती समिती सदस्यों में मोहसिन खान ,काशिफ़ नक़वी विजू भाई इमरान भाई नुतन रेवतकर,बबीता मंदाकर, अर्चना गौर, सुभाष ढाबाले, देवेन्द्र ढगे, बाबा तिवारी, राजेश कुंभलकर,रवी रेड्डीवार अमजद खान उपस्थित थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE