April 30, 2026

Join With Us


1 मई को पंचशील नगर,चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय : 15 वार्डों के लिए विशेष शिविर

1 मई को यहां लगेगा शिविर




दुर्ग | सोनम कौर | नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत शहर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 01 मई से 23 मई 2026 तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

इसी क्रम में आज आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता  विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी,कार्यपालन अभियंता सलीम मोहम्मद सिद्दीकी सहित निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शिविर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त अग्रवाल ने निर्देशित किया कि शिविर स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, कूलर, टेंट तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सहज रूप से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।

  •  1 मई को यहां लगेगा शिविर

स्थान: चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर, दुर्ग |

दिनांक: 01 मई 2026 (शुक्रवार)

इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 13 तथा 56 एवं 57 के नागरिकों के लिए एक साथ विशेष जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।कुल 15 वार्डों के नागरिक इस शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज कराकर मौके पर समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

नागरिकों से अपील

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा समस्त शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE