April 27, 2026

Join With Us


अवैध नल कनेक्शनों पर निगम प्रशासन का बड़ा एक्शन : बिना अनुमति कनेक्शन लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई तय

अवैध नल कनेक्शन की शिकायत मिलते ही तुरंत होगी कार्रवाई




दुर्ग | सोनम कौर | नगर पालिक निगम दुर्गनगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में अवैध रूप से लगाए गए नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का नल कनेक्शन स्थापित करना पूरी तरह नियम विरुद्ध है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निगम आयुक्त अग्रवाल के निर्देशानुसार अब ऐसे सभी अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बिना स्वीकृति कनेक्शन लगाने वाले संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध नल कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ताओं और इसमें संलिप्त ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो बिना देरी के मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिक निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल विधिवत स्वीकृति लेकर ही नल कनेक्शन लें तथा किसी भी प्रकार के अवैध कार्य से दूर रहें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE