January 30, 2026

Join With Us


हज यात्रियों की मेडिकल जाँच शुरू




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। पवित्र यात्रा हज 2026 के लिए जानेवाले हजयात्रीयो का फिटनेस और मस्तिष्क ज्वर का टीकाकरण इंदिरागांधी शासकीय अस्पताल(मेयो) मे शुरू किया गया है पहले दिन हुई कुछ कमियों को देखते हुवे हज खिदमत सेवाभावीयो का एक शिष्टमण्डल  अस्पताल के डिन रवि चौहान से मिला  ।

डॉक्टर्स की टीम की उपलब्धता  तथा व्यवस्था पर बात की गयी , फलस्वरूप हज यात्रियों के लिये विशेष व्यवस्था कराई गयी है अस्पताल डीन ने हज कक्ष अधिकारी खातीजा नाईकवाडी मुंबई से फ़ोन पर बात कर समय अवधि बढ़ाने की बात रखी कक्ष अधिकारी ने भी सुचारु रूप से मेडिकल जाँच हो इसलिये हज ट्रेनर शेख शाहीद नागपुर और खालिक सनी कामठी को नियुक्त किया है और हजयात्रीयो की खिदमत  लगे लोग  हाजियो  को हरसंभव  सहयोग के लिये तत्पर है ।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है की जाँच के लिए आने वाले हजयात्रीयो  से अपील है कि वो खाना खाकर घर से आये ढीला लिबास पहन कर आये तथा आधार कार्ड साथ मे लाए । 





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE