नागपुर । प्रा विवेक बांबल। आज के डिजिटल दौर में मोबाइल बच्चों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, लेकिन इसकी अधिकता उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए नुकसानदेह हो सकती है। लगातार मोबाइल इस्तेमाल करने से बच्चों की आँखों पर बुरा असर पड़ता है, एकाग्रता कम होती है और वे खेलकूद व पढ़ाई से दूर होने लगते हैं। मोबाइल की जगह बच्चों को किताबों, आउटडोर खेलों, रचनात्मक गतिविधियों और पारिवारिक बातचीत की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए। माता-पिता का दायित्व है कि वे बच्चों के लिए समय तय करें, खुद भी मोबाइल का सीमित उपयोग करें और उन्हें स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने की सीख दें, ताकि बच्चे मोबाइल नहीं बल्कि सही मूल्यों और अनुभवों से जुड़ सकें।
इस डिजिटल युग में मोबाइल फोन बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों के मेंटल और फिजिकल ग्रोथ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। माता-पिता के लिए यह चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है कि वे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें और उनकी लत छुड़वाएं। कई बच्चे आजकल बिना फोन देखें खाना तक नहीं खाते हैं. इसी वजह से बच्चे बहुत ज्यादा जिद्दी और चिड़चिड़े हो जाते हैं। यह एक बड़ी समस्या है. कई माता-पिता का यही सवाल रहता है कि बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाएं? बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल के लिए एक तय समय सीमा बनाएं।
उन्हें बताएं कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई, रिसर्च या मनोरंजन के लिए सीमित समय तक किया जाना चाहिए। हर दिन एक निश्चित समय तय करें, जैसे एक घंटे तक मोबाइल का इस्तेमाल. बच्चों को बाहर खेलने, दौड़ने और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज में शामिल करें। इससे उनका ध्यान मोबाइल से हटेगा और वे शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे. बच्चों को खेल-कूद, स्विमिंग, डांस क्लास या अन्य एक्टिविटीज में शामिल करें। परिवार के साथ आउटडोर गेम्स खेलें. बच्चों को किताबें पढ़ने, आर्ट और क्राफ्ट, म्यूजिक या अन्य क्रिएटिव एक्टिविटी में दिलचस्पी दिलाएं। इससे उनका स्क्रीन टाइम कम होगा और वे नई चीजें सीखेंगे। उन्हें कहानी की किताबें दें। उनकी रुचि के अनुसार कोई नया शौक विकसित करें। बच्चों को मोबाइल के बजाय बोर्ड गेम एजुकेशनल खिलौने दें। इससे वे बिना स्क्रीन का इस्तेमाल किए मनोरंजन कर सकते हैं. उनको चुनौतीपूर्ण गेम्स में शामिल करें। ग्रुप एक्टिविटी करें ताकि वे परिवार के साथ समय बिताकर बच्चों को मोबाइल के बिना भी खुश रहने का महत्व सिखाएं।
उनके साथ बातचीत करें और उन्हें महसूस कराएं कि परिवार का समय कितना जरूरी है। साथ में खाना खाएं और चर्चा करें। वीकेंड पर पिकनिक या अन्य आउटिंग करें। बच्चों के मोबाइल पर कंट्रोल रखें कि वे क्या देख रहे हैं। केवल एजुकेशनल और पॉजिटिव कंटेंट तक पहुंच प्रदान करें। पैरेंटल कंट्रोल फीचर का उपयोग करें। अनावश्यक और हानिकारक एप्स को हटा दें। माता-पिता के रूप में खुद भी मोबाइल का उपयोग सीमित करें। बच्चे अक्सर अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं, इसलिए उन्हें दिखाएं कि बिना मोबाइल के भी जीवन आनंदमय हो सकता है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखना आज कल बहुत ही मुश्किल काम है क्योंकि मोबाइल उनके लिए बहुत खुशियों का साधन बन गया है। परंतु मोबाइल का अधिक उपयोग उनके स्वस्थ और मानसिक विकास के लिए हानिकारक हो सकता है। बच्चे हों या बड़े मोबाइल फोन का इस्तेमाल सीमित ही करना चाहिए परंतु आज ते में जबकि हर काम इसी के माध्यम से हो रहा है बड़ों का ज्या तक मोबाइल का उपयोग भी बढ़ गया है। जहां तक बच्चों का र इन्हें कम से कम 16-17 साल तक मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए। अगर पढ़ने के लिए देते हैं तो निश्चित समय में वापस लें लें। और 10 साल तक के बच्चों को तो देना ही नहीं चाहिए ।