January 12, 2026

Join With Us


स्कूल बसों का निरीक्षण,परीक्षण : 65 बसों पर 50,900 रूपए जुर्माना




दुर्ग | सोनम कौर | परिवहन आयुक्त, कार्यालय नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जाना है। क्षेत्रीय परिवहन दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता एवं युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।

माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश अनुसार जिले के निजी स्कूलों के बसों का निरीक्षण/परीक्षण कार्य 11 जनवरी 2026 से सेक्टर 06 पुलिस ग्राउंड भिलाई में किया गया। जिसमें कुल 230 बसों को चेकिंग गया है, जिसमें से 65 बसों पर दस्तावेज/तकनीकी खराबी के कारण 50900 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। आगामी दिनों में नियमित रूप से चेंकिग की कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त चेंकिग कार्यक्रम में वाहन चालक एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण/नेत्र परीक्षण भी किया गया। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस.एल. लकड़ा के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक सनत कुमार जांगड़े,अरूणा साहू, एवं अनिश बघेल, परिवहन उप निरीक्षक रिचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, जिला दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE